- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mansa
- Mansa Gurdwara Theft Case | CCTV Footage Captures Miscreants Stealing Taps
गुरुद्वारा सुख सागर साहिब से नल की टोंटियां चुराने वाले अभियुक्त CCTV में हुए कैंद।
मानसा के गुरुद्वारा सुख सागर साहिब में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। दो युवक गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगी नल की टोंटियां तोड़कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
हेड ग्रंथी ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। वहीं, अकाली दल के शहरी प्रधान ने नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस पर प्रश्न उठाए हैं।
प्रकाश पर्व की तैयारियों के बीच चोरी
गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी जोगिंदर सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर धार्मिक समागम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए गुरुद्वारा साहिब में सजावट भी की गई है।
उन्होंने कहा कि बीते दिन सुबह लगभग 10 बजे कुछ युवक गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और बाहर लगी नल की टोंटियां तोड़कर ले गए। यह पूरी घटना CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
जोगिंदर सिंह ने मानसा पुलिस से मांग की कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
अकाली दल नेता ने पुलिस पर उठाए प्रश्न
शिरोमणि अकाली दल के शहरी प्रधान गोल्डी गांधी ने बताया कि मानसा में दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले ज्वेलर्स की दुकान और 12 हट्टां चौक की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था।
गोल्डी गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






