- Hindi News
- Local
- Punjab
- Sangrur
- Dhuri Murder Case | Woman Found With Stab Wounds Youth Hanging
संगरूर के हलका धूरी के गुरु तेग बहादुर नगर की गली नंबर-2 में शुक्रवार को एक घर से महिला और युवक के शव मिलने से इलाके में सहम बन गया। इस केस की पड़ताल में अभी तक सामने आया है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान है। उसके सीने पर चाकू के निशान भी मिले है।
महिला का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था, जबकि युवक का शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच आरंभ की। पुलिस दोनों की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
मृतकों की पहचान 31 वर्षीय हरपाल कौर निवासी धूरी और 27 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी गांव पुन्नावाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
थाना SHO जयदीप शर्मा के मुताबिक उन्हें लगभग साढ़े 4 बजे महिला हरपाल के पति ने जानकारी मिली थी कि उसकी पत्नी घर का दरवाजा नहीं खोल रही। घटनास्थल पर हमारी पुलिस टीम पहुंची। दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर चैक किया तो महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और एक लड़के का शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस समस्त पहलुओं को ध्यान में रखकर प्रकरण की जांच कर रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के पश्चात ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







