लुधियाना| सराभा शहर स्थित श्री नव दुर्गा मंदिर श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने हिमाचल राज्य के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिमला में मुलाकात की। लोक भवन में हुई इस भेंट में ट्रस्ट के प्रधान सुभाष दुग्गल के साथ आदित्य कपूर, दीपक महाजन और अशोक खीवा उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को मंदिर की ओर से संचालित धार्मिक गतिविधियों और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों की सूचना दी। ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने लुधियाना स्थित श्री नव दुर्गा मंदिर में आने एवं माता के दर्शन करने का निमंत्रण भी राज्यपाल को दिया। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बैठक का समापन आपसी संवाद और मंदिर की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा के साथ हुआ।
हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मिले नव दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी
लुधियाना| सराभा शहर स्थित श्री नव दुर्गा मंदिर श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने हिमाचल राज्य के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिमला में मुलाकात की। लोक भवन में हुई इस भेंट में ट्रस्ट के प्रधान सुभाष दुग्गल के साथ आदित्य कपूर, दीपक महाजन और अशोक खीवा उपस्थित रहे।
EEditor
21 नव॰ 2026, 01:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






