जालंधर | मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को डीसी के माध्यम से अनरजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनरों (यूआरएमपी) को नियमित करने हेतु शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग शीघ्र आरंभ कराने की मांग को लेकर पत्र भेजा। संस्था के मुताबिक गांवों और शहरी स्लम क्षेत्रों में 24 घंटे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे प्रैक्टिशनरों के प्रशिक्षण का आश्वासन दिया गया था। पत्र में कहा कि स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. हितिंदर कौर ने गत 21 जुलाई को सिविल सर्जनों को स्व-घोषणा पत्रों के संबंध में पत्र जारी किया था, जिसकी प्रति 24 जुलाई को प्राप्त हुई। एसोसिएशन ने हजारों सदस्यों के दस्तावेज वक्त से पहले सिविल सर्जन कार्यालयों में जमा करने का दावा किया, पर अब तक न तो प्रशिक्षण शुरू हुआ और न अधिसूचना जारी हुई।
अनरजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनरों की शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग हेतु सीएम को पत्र
जालंधर | मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को डीसी के माध्यम से अनरजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनरों (यूआरएमपी) को नियमित करने हेतु शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग शीघ्र आरंभ कराने की मांग को लेकर पत्र भेजा। संस्था के मुताबिक गांवों और शहरी स्लम क्षेत्रों में 24 घंटे प्राथमिक स्वास्थ्य…
EEditor
20 नव॰ 2026, 08:38 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






