जालंधर | धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन की ओर से 21 नवंबर को नगर कीर्तन निकाला जा रहा है, जिसका जिला अकाली दल जालंधर शहरी द्वारा स्वागत किया जाएगा। जनरल सचिव मनिंदरपाल सिंह गुंबर ने जानकारी दी कि नगर कीर्तन के बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब और संगत का मिलाप चौक में सुबह 11:00 बजे स्वागत किया जाएगा। यह स्वागत कार्यक्रम जिला अकाली दल जालंधर शहरी के प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा की अगुवाई में होगा। इस घटनास्थल पर अमरजीत सिंह कठूरिया, राजबीर सिंह शंटी, अमृत बीर सिंह, सुरजीत सिंह नीलामहल, रविंदर सिंह स्वीटी, साहिब सिंह ढिल्लों, सुखविंदर सिंह मक्कड़, मनबीर सिंह अकाली, प्रविंदर सिंह राजा, पविंदर सिंह प्रिंस, जोत जीवन सिंह, गुरबिंदर सिंह जज, जसबीर सिंह वालिया मौजूद रहे।