जालंधर। करतारपुर में डेरा बाबा बोहड़ शाह जी दरबार में 29वां सालाना मेला करवाया गया। जो डेरा बाबा बोहड़ शाह जी प्रबंधक सोसायटी सराय खास के प्रधान बाबा गुरदीप सिंह और पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। दरबार के मुख्य सेवादार बाबा तारा सिंह की 29वीं बरसी भी मनाई गई। सुबह 10 बजे झंडे की रस्म अदा की गई और उसके पश्चात चिराग रोशन किया गया। राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेका। विधायक बलकार सिंह, कांग्रेस करतारपुर के इंचार्ज राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह और अकाली दल हलका इंचार्ज तरुण राय को प्रबंधक कमेटी ने सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इंटरनेशनल गायक दुर्गा रंगीला, गायक मुकेश इनायत, गायक दीपक हंस और वनीत खान ने दरबार में गुणगान प्रस्तुत किया। मंच संचालन एंकर खली ने किया।
डेरा बाबा बोहड़ शाह जी में सालाना मेला, दुर्गा रंगीला ने किया गुणगान
करतारपुर में डेरा बाबा बोहड़ शाह जी दरबार में 29वां सालाना मेला करवाया गया। विधायक बलकार सिंह, कांग्रेस करतारपुर के इंचार्ज राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह और अकाली दल हलका इंचार्ज तरुण राय को प्रबंधक कमेटी ने सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
EEditor
20 नव॰ 2026, 10:09 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E
संबंधित ख़बरें
पंजाब
पंजाबप्रकाश पर्व को समर्पित शहर कीर्तन 21 को
1 घंटा पहले
पंजाब
पंजाबकोहली ने डेरा ब्यास मुख्य से की मुलाकात
2 घंटे पहले 1
पंजाबआप सरकार में बढ़ा नशा: हरसिमरत कौर
2 घंटे पहले 1
पंजाब