शहर के अलग-अलग इलाकों में बिना अनुमति परिपक्व पेड़ों की कटाई की शिकायतों के बीच मोटा सिंह शहर में सार्वजनिक पार्क से लकड़ी काटने का प्रकरण सामने आया है। वरदान चिकित्सालय के पास पार्क में ऊंचे व स्वस्थ पेड़ों की मोटी शाखाएं काटे जाने की जानकारी पर सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता तेजस्वी मिन्हास मौके पर पहुंचे और तीन व्यक्तियों को पेड़ काटते देखा। पूछताछ में उन्होंने कथित तौर पर लकड़ी इकट्ठा कर बेचने की बात कही।

इस पर बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर डीडीआर नंबर 65-बीएच 19.11.2026 दर्ज कर तीन कश्मीरी लकड़ी काटने वालों को जांच हेतु हिरासत में लिया गया। एक अन्य प्रकरण में अर्बन एस्टेट फेज-1 के मकान नंबर 1164 के बाहर सड़क किनारे लगे पेड़ की कटाई रोकी गई।

शिकायत के अनुसार मकान नंबर 1165 और 1166 के बाहर भी कटाई कर लकड़ी हटाने की बात सामने आई। डिफेंस कॉलोनी के मकान नंबर 223 के बाहर एक पेड़ जड़ से काटे जाने की शिकायत भी भेजी गई। इन मामलों में नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त, प्रमुख सचिव पंजाब और मुख्यमंत्री कार्यालय को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किए गए।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट