जालंधर | पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार नितिन कोहली ने पत्नी निधि कोहली के साथ डेरा ब्यास के मुख्य बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। निधि कोहली ने उनको अपने हाथों से तैयार की मंडला कलाकृति भेंट की। नितिन कोहली ने कहा कि बाबा जी का आशीर्वाद उनके लिए अर्थपूर्ण रहा और ऐसे क्षण शांति व सकारात्मकता देते हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन से प्रेम, विनम्रता, सादगी और निस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। अंत में कोहली ने आभार जताते हुए समस्त हेतु शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।