बठिंडा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-मुख्य कार्यकारी अफसर जिला परिषद बठिंडा राकेश कुमार पोपली ने ग्रामीण चिकित्सा अफसरों (आरएमओ) के साथ मीटिंग की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, गैर-संचारी बीमारियों की समय पर पहचान और सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। बीपी और शुगर की पड़ताल पर विशेष जोर एडीसी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और जीवनशैली से जुड़ी अन्य गैर-संचारी बीमारियों (एनसीडी) की व्यापक स्तर पर पड़ताल की जाए। इससे बीमारियों की शुरुआती चरण में पहचान कर वक्त पर इलाज प्रारंभ किया जा सकेगा।उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने हेतु जानकारी, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियां तेज करने को भी बताया। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, बीमारियों से बचाव और वक्त पर चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया। सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी के निर्देश पोपली ने आरएमओ को समस्त सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में संवेदनशीलता, जवाबदेही और बेहतर व्यवहार को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों और अन्य विभागों के साथ तालमेल बनाकर काम करने की अपील की, ताकि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का फायदा पात्र लोगों तक बिना किसी बाधा के पहुंच सके। अफसरों की समस्याओं के समाधान का भरोसा एडीसी ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों की जायज प्रशासनिक और कार्य संबंधी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी (आरएमओ) डॉ. मनीष गुप्ता और जिला परिषद की सुपरिंटेंडेंट लक्ष्मी दत्ता ने आरएमओ एवं जिला परिषद के स्टाफ की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ मिलकर सरकारी स्वास्थ्य पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।
बठिंडा में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर:RMO को दिए निर्देश,एनसीडी स्क्रीनिंग बढ़ाने और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तेज करे
बठिंडा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-मुख्य कार्यकारी अफसर जिला परिषद बठिंडा राकेश कुमार पोपली ने ग्रामीण चिकित्सा अफसरों (आरएमओ) के साथ मीटिंग की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने,…
EEditor
20 नव॰ 2026, 08:07 am 2 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






