नगर निगम ने जोन नंबर 5 में बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली हेतु विशेष कार्रवाई की। यह कार्रवाई नगर निगम जालंधर के मेयर वनीत धीर, कमिश्नर सरिंदर सिंह, आईएएस और संयुक्त कमिश्नर मनदीप कौर के निर्देशों के मुताबिक की गई। एस्टेट अफसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिंटेंडेंट वॉटर रेट हरप्रीत वालिया की देखरेख में टीम ने इलाका में रिकवरी अभियान चलाया।

कार्रवाई दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं से राशि जमा कराई गई और जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने बकाया रकम जमा नहीं कराई, उनके पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने की प्रक्रिया भी अमल में लाई गई। शहर निगम के मुताबिक, इस अभियान के बीच डिफॉल्टरों ने कुल 318080 की राशि जमा कराई।

शहर निगम अफसरों ने जानकारी दी कि शेष बकायेदारों को बिल जमा कराने हेतु चेतावनी दी गई है और उपभोक्ताओं से एक सप्ताह के भीतर भुगतान कराने का समय लिया गया है। यह कार्रवाई जोन नंबर 5 के एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश शर्मा और सनी नाहर द्वारा कराई गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट