- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Illegal Mining Case | SOI Report Sparks Police Action
पठानकोट में 4 महीने पहले कार्रवाई के आदेश मिलने के पश्चात अब खनन महकमा हरकत में आया है।
पठानकोट में अवैध खनन पर सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) की रिपोर्ट माइनिंग विभाग के गले की फांस बन गई है। 4 महीने पहले कार्रवाई के आदेश मिलने के पश्चात अब खनन महकमा हरकत में आया है। 2 दिन में अवैध खनन के 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
अवैध खनन किसने किया, इसका जवाब माइनिंग विभाग के पास नहीं है। इसलिए लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। अब थाना सुजानपुर पुलिस ने भी रावी ब्रिज डाउनस्ट्रीम और बेहड़ियां बुजुर्ग क्रशर जोन में बड़े स्तर पर हुए अवैध खनन को लेकर 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
SOI की रिपोर्ट में 18 अलग-अलग स्थानों पर अवैध खनन के गड्ढे चिह्नित किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
क्रशर और जमीन मालिकों पर कसेगा शिकंजा पुलिस से प्राप्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उपमंडल अधिकारी-कम-सहायक जिला खनन अफसर (एसडीओ माइनिंग), धार उपमंडल पठानकोट, गुरसिमरन सिंह गिल द्वारा जारी पत्र के आधार पर जेई-कम-माइनिंग इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह और लवप्रीत सिंह थाना सुजानपुर पहुंचे। इस पत्र में रावी ब्रिज के डाउनस्ट्रीम के नजदीक बेहड़ियां बुजुर्ग क्रशर जोन में पाए गए अवैध खनन से संबंधित गांवों के जमीन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।
ज्योग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स पुलिस को सौंपे गए हैं विभागीय चेकिंग और सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मिलान के आधार पर बेहड़ियां बुजुर्ग और माधोपुर इलाका के ज्योग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स पुलिस को सौंपे गए हैं। थाना सुजानपुर पुलिस ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब इन कोऑर्डिनेट्स की राजस्व महकमा से तस्दीक करवाकर संबंधित जमीन मालिकों और खनन महकमा से रिकॉर्ड लेकर क्रशर मालिकों को प्रकरण में नामजद करेगी।
पहले तारागढ़ और नरोट जैमल सिंह में दर्ज करवाए मामले इससे पहले भी सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट और 17 नवंबर के पिट सर्वे के आधार पर कथलौर पुल के अपर स्ट्रीम, गुगरां और कीड़ी क्रशर जोन सहित जसवां, सियाल, मैरा कलां, चक्क हरीराय कथलौर और झुंबर गांवों के आसपास अवैध खनन के गड्ढे पाए गए थे। इस मामले में थाना तारागढ़ और थाना नरोट जैमल सिंह में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट की धारा 21(1) और बीएनएस की धारा 303(2) के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
फील्ड स्टाफ की नाक के नीचे कैसे खुद गए सैकड़ों गड्ढे? लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने पठानकोट खनन महकमा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा प्रश्न यह है कि जब सर्वे ऑफ इंडिया की सैटेलाइट और ज्योग्राफिकल मैपिंग में जिले के सैकड़ों स्थानों पर अवैध खनन के गड्ढे साफ दिखाई दे रहे हैं, तो फील्ड में तैनात खनन महकमा के अधिकारी और कर्मचारी इससे बेखबर कैसे रहे?
अभी इन सभी साइट्स की डिमार्केशन करवाई जाएगी वहीं, इस मुद्दे पर एसडीओ बिपनदीप सिंह का कहना है कि यह खनन पहले ही हो चुका था। रिपोर्ट मिलने के पश्चात मिलान करने पर इसका पता चला, जिसके बाद महकमा ने पुलिस को कार्रवाई हेतु लिखा है। अभी इन समस्त साइट्स की डिमार्केशन करवाई जाएगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







