जालंधर। आरटीओ कार्यालय में अफसर बदलने के बाद भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं दिख रहा है। एक कर्मी के अवकाश पर जाते ही कमर्शियल वाहनों से जुड़े कार्य रुक गए, जिससे आम लोगों के साथ-साथ सरकारी राजस्व पर भी असर पड़ा। आरटीओ कार्यालय के एसओ मुनीष मल्होत्रा बुधवार और वीरवार को अवकाश पर रहे। इसी दौरान कार्यालय में महिला अकाउंटेंट अनू मौजूद रहीं, लेकिन उन्हें एसओ से संबंधित कार्य आवंटित नहीं किया गया। कार्यालय में आरटीओ तुषिता गुलाटी तैनात हैं। इसके बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बन पाई। एसओ के स्तर पर कमर्शियल वाहन के मॉडल के मुताबिक टैक्स की गणना कर सिस्टम में कोड लगाया जाता है, जिसके आधार पर वाहन मालिक को 24 घंटे में टैक्स जमा करना होता है। निर्धारित समय में भुगतान न होने पर प्रतिदिन के हिसाब से पेनल्टी लागू होती है। एसओ के पास जालंधर के साथ अन्य जिलों का अतिरिक्त प्रभार भी है।
आरटीओ में एसओ छुट्टी पर, नहीं हुए कॉमर्शियल वाहनों से जुड़े काम
एक कर्मी के अवकाश पर जाते ही कमर्शियल वाहनों से जुड़े कार्य रुक गए, जिससे आम लोगों के साथ-साथ सरकारी राजस्व पर भी असर पड़ा। एसओ के स्तर पर कमर्शियल वाहन के मॉडल के मुताबिक टैक्स की गणना कर सिस्टम में कोड लगाया जाता है, जिसके आधार पर वाहन मालिक को 24 घंटे में टैक्स जमा करना होता है।
EEditor
20 नव॰ 2026, 10:09 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






