तरनतारन जिले के पट्टी तहसीलदार कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लगने से साल 1947 का ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया।

आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम पट्टी स्थित सरकारी रेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा था। यह जश्न हलका इंचार्ज जस्सा पट्टी को आगामी विधानसभा चुनाव का टिकट मिलने की खुशी में आयोजित किया गया था, जिसमें भारी संख्या में उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए थे।

विज्ञापनIn-Article Banner

खिड़कियों और रोशनदानों के रास्ते अंदर पहुंची चिंगारी

जश्न के बीच लड्डू बांटने और ढोल बजाने के साथ-साथ शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच जमकर बम, रॉकेट और हवाई पटाखे चलाए गए। कहा जा रहा है कि इसी आतिशबाजी से निकली चिंगारियां तहसीलदार कार्यालय की खिड़कियों और रोशनदानों के रास्ते रिकॉर्ड रूम के अंदर जा गिरीं, जिससे वहां रखे पुराने दस्तावेजों में आग भड़क उठी। उल्लेखनीय है कि सरकारी रेस्ट हाउस एसडीएम पट्टी के कार्यालय के ठीक सामने स्थित है और इसकी साझा दीवार तहसील कार्यालय के पिछले हिस्से से लगती है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट