बठिंडा नगर में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम को ड्यूटी पर जा रहे एक रेलवे कर्मी को अपना निशाना बनाया। रेलवे पावर हाउस कार्यालय के पास बाइक सवार तीन युवकों ने कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और 5 हजार रुपए की नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने मुलाजिम के साथ मारपीट भी की और मौके से फरार हो गए। रास्ता रोककर तानी पिस्तौल रेलवे पावर हाउस में तैनात कर्मी बलवंत सिंह रात करीब 8 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह कार्यालय के नजदीक पहुंचे, एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि बलवंत सिंह कुछ समझ पाते, आरोपियों ने उन पर पिस्तौल तान दी और नकदी छीनने लगे। जब उन्होंने लूट का विरोध किया, तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी और 5 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। थाना कैनाल पुलिस कर रही पड़ताल वारदात के पश्चात घबराए पीड़ित बलवंत सिंह ने थाना कैनाल पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों की छानबीन की जा रही है।
बठिंडा में पिस्तौल दिखाकर रेलवे कर्मी से 5 हजार लूटे:ड्यूटी पर जाते वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेरा, विरोध करने पर की मारपीट
बठिंडा नगर में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम को ड्यूटी पर जा रहे एक रेलवे कर्मी को अपना निशाना बनाया। रेलवे पावर हाउस कार्यालय के पास बाइक सवार तीन युवकों ने कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और 5 हजार रुपए की नकदी लूट ली।
EEditor
13 नव॰ 2026, 09:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






