- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Abohar
- Abohar Farmers Protest | Dr Doda House Paddy Procurement Controversy
अबोहर की अनाज मंडी में कई दिनों से धान की खरीद नहीं होने पर कृषकों ने शुक्रवार को डॉ. सुहानी डोडा के घर के बाहर धरना दिया। कृषक धान से भरी ट्रॉलियां लेकर फाजिल्का रोड पहुंचे और सड़क पर धान की ढेरियां लगा दीं।
कृषकों ने सरकार और खरीद एजेंसियों से धान की खरीद तुरंत शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मंडी में हजारों क्विंटल धान पड़ा है और वे कई दिनों से फसल बिकने का इंतजार कर रहे हैं।
AAP नेता डॉ. सुहानी डोडा के घर के बाहर धान की ट्रॉलियां लगाकर प्रदर्शन करते कृषक।
डोडा बोलीं-किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा
धरने की सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज डॉ. सुहानी डोडा किसानों से वार्ता करने पहुंचीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कृषकों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन उपकार सिंह जाखड़ और मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजिंदर कंबोज भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने शनिवार से धान की खरीद दोबारा आरंभ करवाने का आश्वासन दिया। कृषकों ने कहा कि लिखित आश्वासन मिलने तक धरना जारी रखेंगे।
लिखित आश्वासन पर अड़े अन्नदाता, धरना जारी
हालांकि अन्नदाता मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक हलका इंचार्ज लिखित रूप में खरीद प्रारंभ करवाने का भरोसा नहीं देतीं, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक कृषकों का धरना जारी था। उल्लेखनीय है कि वीरवार शाम अन्नदाताओं ने फाजिल्का हाईवे पर जाम लगाया था। इसी बीच पुलिस कुछ किसानों को हिरासत में लेकर बहाववाला थाने ले गई थी, जहां से देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं शुक्रवार को धरने के दौरान डॉ. सुहानी डोडा के समर्थकों ने कृषकों हेतु चाय-पानी की व्यवस्था भी की।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







