पठानकोट जिला के मलिकपुर वार्ड नंबर 47 में मिनी सचिवालय के पीछे रहने वाले एक गुर्जर परिवार की एकत्रित की गई पराली में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते परिवार के मवेशियों हेतु जमा किया गया चारा जलकर राख हो गया, जिससे पर

112 पुलिस टीम और दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

वार्ड नंबर-47 के शहर पार्षद हरप्रीत सिंह हैप्पी ने जानकारी देते हुए जानकारी दी कि उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि तहसील के पीछे रहने वाले फरियाद अली की पराली में आग लग गई है। खबर मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे।

विज्ञापनIn-Article Banner

पार्षद के मुताबिक, उनके घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही 112 हेल्पलाइन पुलिस टीम और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर आग बुझाने हेतु काफी मशक्कत की और समय रहते आग को आसपास के रिहायशी क्षेत्र में फैलने से रोक लिया, हालांकि तब तक परिवार की पराली जलने से काफी नुकसान हो चुका था।

पार्षद ने डिप्टी कमिश्नर से लगाई सरकारी राहत फंड से सहायता की गुहार

घटनास्थल का जायजा लेने के पश्चात पार्षद हरप्रीत सिंह हैप्पी ने जिला प्रशासन और पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर से विशेष अपील की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित गुर्जर परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और इस आगजनी से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पार्षद ने मांग की कि आगजनी जैसी प्राकृतिक व आकस्मिक आपदाओं में पीड़ितों की मदद हेतु उपलब्ध सरकारी राहत फंड से इस परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए, ताकि उनके नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। इसके अलावा हरप्रीत सिंह हैप्पी ने आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करेंगे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट