- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh PU Suicide | Punjab Police Constable Shoots Self In Botanical Garden
चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के बॉटनिकल गार्डन में पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उसने सिर में गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई।
हेड कांस्टेबल यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग में तैनात हेड माली शेर सिंह के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के तौर पर ड्यूटी कर रहा था। वह मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला था।
घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
बॉटनिकल गार्डन में हुई घटना, सिर में मारी गोली
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुरमंगल सिंह (36) के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे वो बॉटनिकल गार्डन में ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान उसने अपनी लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर अधिकारी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे।
बॉटनी महकमा के हेड माली को मिली हुई थी सुरक्षा
बॉटनी महकमा के हेड माली शेर सिंह को पंजाब पुलिस की तरफ से लगभग 5 वर्ष पहले सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। उन्हें थ्रेट मिलने के बाद सुरक्षा दी गई थी। गुरमंगल सिंह की करीब 3 महीने पहले ही उनके PSO के तौर पर तैनाती हुई थी।
आत्महत्या की वजह साफ नहीं, जानकारी जुटा रहे अफसर
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पड़ताल के बीच वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। DSP रामगोपाल ने जानकारी दी कि अफसर घटना से जुड़े तथ्यों और आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रहे हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







