- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Gas Agency Theft Case | 3 Arrested, 20 Cylinders Recovered
लुधियाना नगर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना फोकल पॉइंट पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने कुछ दिन पहले एक गैस एजेंसी में लाखों रुपए की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को ग
20 गैस सिलेंडर, 2 बाइक बरामद
पुलिस की मेहनत उस समय रंग लाई, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 20 गैस सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली दो बाइक भी बरामद की हैं।
आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज
चौकी इंचार्ज के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई है कि अभियुक्त अपनी जरूरतों और अय्याशी के शौक पूरे करने हेतु चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे।
आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इससे पहले नगर में और कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है तथा इस गिरोह के साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को आशा है कि पूछताछ के बीच कई अन्य वारदातों से भी पर्दा उठ सकता है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







