जालंधर के गुरु नानक शहर में कुछ दिन पहले हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य शिकायतकर्ता सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि जिस व्यक्ति के घर के बाहर गोलियां चली

मामले की शुरुआत नागरा रोड स्थित गुरु नानक नगर में रहने वाले साहिल के घर के बाहर हुई 5 से 6 राउंड फायरिंग से हुई थी। शुरुआत में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई थी, मगर जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो पूरी कहानी ही पलट गई।

पुलिस जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता साहिल और गढ़ा का रहने वाला उसका दोस्त (जिसका नाम भी साहिल है) पहले कपूरथला जेल में एक साथ बंद थे। शिकायतकर्ता साहिल हत्या के प्रकरण में जेल गया था और वहीं दोनों की दोस्ती हुई थी। गढ़ा निवासी साहिल इस समय अमेरिका में है और उसके खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। दो दोस्तो के बीच आपसी बहस हुई दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर आपसी बहस हो गई थी। इसी रंजिश के चलते अमेरिका में बैठे गढ़ा निवासी साहिल ने गुरु नानक शहर वाले साहिल को जान से मारने की नीयत से उस पर यह आक्रमण करवाया था।

विज्ञापनIn-Article Banner

जांच के बीच पुलिस ने शिकायतकर्ता साहिल (निवासी गुरु नानक शहर) को ही इस मामले में अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन और 5,200 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। इसके पश्चात पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 27-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले तीन हमलावर को किया गिरफ्तार

इसके साथ ही, पुलिस ने गोली चलाने वाले तीन हमलावरों को भी वारदात में इस्तेमाल की गई वर्ना कार समेत हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए शूटरों की पहचान अमृतसर जिले के बाबा बकाला निवासी जशनदीप सिंह (पुत्र सुरिंदर सिंह), छबेवाली निवासी जगजीत सिंह (पुत्र सतनाम सिंह) और बाबा बकाला निवासी अमरेंद्र सिंह (पुत्र सुखविंदर सिंह) के रूप में हुई है।

डीसीपी ढिल्लों ने आगे कहा कि जांच में पट्टी बाबा बकाला निवासी सरवन सिंह (पुत्र राज सिंह) की मौजूदगी भी मौके पर पाई गई है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं और शीघ्र ही उसे भी हिरासत में ले लिया जाएगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट