- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- A Fine Of Rs 3.20 Lakh Was Collected From Ticketless Train Passengers In Jalandhar In A Single Day.
फिरोजपुर रेल मंडल ने बिना टिकट या अनियमित टिकट लेकर ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिरों पर शिकंजा कसा है। इसको लेकर मंडल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रेलवे ने 18 नवंबर को महज एक ही दिन में 15 लाख रुपए जुर्माने वसूल किया।
इसी बीच टिकट चेकिंग स्टाफ ने अमृतसर में 2,41,818, जालंधर में 3,20,904 और लुधियाना में 6,84,696 रुपए जुर्माना वसूला। ड्यूटी पर तैनात टिकट निरीक्षक (टीटीई) रामरूप मीना का दमदार प्रदर्शन रहा।
यह अभियान प्रमुख रूप से लुधियाना-अमृतसर, फिरोजपुर-बठिंडा और लुधियाना-जालंधर कैंट सहित मंडल के अन्य प्रमुख रेल खंडों पर चलाया गया। ट्रेनों के कोचों से लेकर स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों तक चेकिंग स्टाफ तैनात रहा।
इसी बीच बिना टिकट यात्रा करने वाले, जनरल टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में सफर करने वाले और बिना बुक किए अतिरिक्त सामान ले जाने वाले मुसाफिरों की गहन जांच कर उनसे जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना ही नहीं, बल्कि यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना भी रहा।
इसके अतिरिक्त टिकट खिड़की की लंबी कतारों से बचने और डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने हेतु यात्रियों को रेलवे के आधुनिक ‘रेलवन ऐप' के बारे में भी जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने मुसाफिरों को कहा कि वे किस प्रकार इस ऐप के जरिए घर बैठे या स्टेशन परिसर में ही आसानी से आरक्षित (रिजर्व) और अनारक्षित (जनरल) टिकट बुक कर सकते हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







