- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Shri Ram Kathamrit | Kalash Yatra Divya Jyoti Jagrati Sansthan
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी
जालंधर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से गरीब बच्चों की शिक्षा को समर्पित ‘मंथन प्रकल्प’ के सहयोग हेतु सात दिवसीय श्री राम कथामृत का कार्यक्रम किया जा रहा है। 22 से 28 नवंबर तक चलने वाली इस कथा से पहले शुक्रवार को शहर में एक भव्य कलश यात्रा निक
शहर के साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक में 22 नवंबर से 28 नवंबर तक रोजाना शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक श्री राम कथामृत का आयोजन होगा। इस पावन कथा का वाचन दिव्य गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी श्रेया भारती जी अपनी संत मंडली के साथ करेंगी। आयोजन को लेकर नगर के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कथा के शुभारंभ से पहले शुक्रवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भारी संख्या में सौभाग्यवती महिलाओं और भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पीले और केसरिया रंग के पारंपरिक कपड़ों में सजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर यात्रा की शोभा बढ़ाई। इसी बीच भजन-कीर्तन और ‘जय सिया राम’ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शहर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कलश को जीवन, पवित्रता और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। कलश में भरा जल सकारात्मक ऊर्जा देता है, जबकि इसके ऊपर रखे आम के पत्ते और नारियल शुभता का संदेश देते हैं।
इस मौके पर संस्थान के संचालक और गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने कहा कि इस कथा का प्रमुख मकसद भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और पारिवारिक मूल्यों को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि श्री राम कथा हमें कठिन समय में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
इस धार्मिक आयोजन के जरिए संस्थान के ‘मंथन प्रकल्प’ हेतु सहयोग भी जुटाया जा रहा है। इस प्रकल्प के तहत शिक्षा से वंचित और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त और बेहतर शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारा जाता है।
संस्थान ने आयोजन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली हैं और शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस सात दिवसीय कथा में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं। इस अवसर पर साध्वी पल्लवी भारती, साध्वी त्रिनयना भारती, साध्वी शशिप्रभा भारती, साध्वी सुमन भारती, साध्वी रीता भारती और साध्वी रीना भारती मौजूद रहीं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







