: खालड़ा के खेतों में मिला पीला पैकेट, जिगाना पिस्टल और 2 मैगजीन बरामद

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे तरनतारन के खालड़ा सेक्टर में ड्रोन के जरिए हथियार भेजने का प्रकरण सामने आया है। ग्राम डल्ल के खेतों में पीले रंग का एक संदिग्ध पैकेट मिला। बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पैकेट से तुर्की में बना 30 बोर का जिगाना पिस्तौल बरामद हुआ। इसके साथ दो खाली मैगजीन भी मिली हैं। बीएसएफ ने हथियार और अन्य सामग्री पुलिस के हवाले कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर हथियारों की तस्करी से जुड़े लोगों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

कृषक के खेतों में मिला ड्रोन से गिराया पैकेट

विज्ञापनIn-Article Banner

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ की 115वीं बटालियन की नारली बीओपी के कमांडर एलएस शर्मा ने पुलिस को पैकेट मिलने की जानकारी दी थी। यह पैकेट कृषक गुरसाहिब सिंह पुत्र टहल सिंह निवासी डल्ल के खेतों में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पैकेट की जांच की।

खालड़ा थाने में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

बीएसएफ अफसरों ने बरामद पिस्तौल और अन्य सामग्री आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु थाना खालड़ा पुलिस को सौंप दी। थाना प्रभारी कंवलजीत राय ने जानकारी दी कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 359 दर्ज किया गया है। प्रकरण आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54, 59 और 25, 26 एवं 29 बीवीए के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस हथियारों की तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट