- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Goindwal Sahib Jail Search | Mobile Phones And Contraband Recovered
तरनतारन की सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में तलाशी अभियान के बीच प्रतिबंधित सामान की बड़ी खेप बरामद हुई है। जेल परिसर से मोबाइल फोन और सिम कार्ड के अलावा तंबाकू व बीड़ी के बंडल भी मिले हैं। बरामद सामान में हीटर की स्प्रिंग भी शामिल हैं।
जेल प्रशासन ने पूरा सामान पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। अब जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा।
तलाशी के दौरान मिला मोबाइल फोन और तंबाकू
जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सिर्फ सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जेल परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी बीच एक टच मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, दो तंबाकू बंडल, 84 बीड़ी बंडल और चार हीटर स्प्रिंग बरामद हुईं। जेल प्रशासन ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई हेतु गोइंदवाल साहिब पुलिस को सौंप दिया।
अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज
डीएसपी गोइंदवाल हरिंदर सिंह ने कहा कि जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एएसआई प्रगट सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इनमें केस नंबर 617 और 612 शामिल हैं। दोनों मामलों में प्रिजन एक्ट की धारा 42ए और 48ए के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
जेल के अंदर सामान पहुंचने के तरीके की पड़ताल कर रही पुलिस
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल फोन, सिम कार्ड, तंबाकू, बीड़ी और हीटर स्प्रिंग जेल के अंदर किस माध्यम से पहुंचीं। साथ ही बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की भी छानबीन की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







