- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Robbery Attempt Foiled | Police Arrest 4 With Pistols
फरीदकोट में पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय राहगीरों को निशाना बनाने की तैयारी में थे।
उनके पास पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं। शुरुआती छानबीन में आरोपियों के विदेश में बैठे एक अपराधी के संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस अब उनके नेटवर्क और दूसरी वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है। गिरफ्तार युवकों में दो के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
अनाज मंडी में छापेमारी कर चारों को पकड़ा
एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मुक्तसर रोड पर सादिक चौक से करीब 100 मीटर आगे मौजूद थी।
इसी दौरान जानकारी मिली कि चार युवक एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ सादिक की अनाज मंडी में शेड के नीचे बैठे हैं और रात के वक्त राहगीरों से लूटपाट की योजना बना रहे हैं। उनके पास हथियार भी हैं।
खबर मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर चारों युवकों को काबू कर लिया। उनकी पहचान कोटकपूरा निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, लवप्रीत सिंह उर्फ गब्बर, जसकरण सिंह उर्फ काकू और गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है।
चारों के खिलाफ केस किया दर्ज
तलाशी के बीच आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की जुगाना पिस्टल और 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई। इनके साथ चार कारतूस भी मिले।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि अभियुक्त विदेश में बैठे एक अपराधी के सीधे संपर्क में थे और उसके इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सादिक में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दो आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं 10 केस
डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने जानकारी दी कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। पूछताछ के बीच अन्य आपराधिक वारदातों के बारे में भी सूचना मिलने की आशा है।
पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि आकाशदीप सिंह और लवप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत 10 प्रकरण दर्ज हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







