मानसा पुलिस ने हरियाणा हिसार जिले के गांव पीरावाली निवासी गुरमीत सिंह को 257 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर थाना सरदूलगढ़ में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एसएसपी वैभव चौधरी ने कहा कि सीआईए (CIA) स्टाफ इंचार्ज अजय परोचा के नेतृत्व में पुलिस टीम सरदूलगढ़ इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम आलूपुर के पास शक के आधार पर आरोपी युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 257 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसएसपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा से पंजाब में नशा सप्लाई करने आता था। पुलिस अभियुक्त को अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के बीच यह पता लगाया जाएगा कि वह कब से इस धंधे में सक्रिय है और मानसा जिले में यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी।
मानसा में 257 ग्राम हेरोइन समेत हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार:सरदूलगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ हेतु रिमांड पर लेगी पुलिस
मानसा पुलिस ने हरियाणा हिसार जिले के गांव पीरावाली निवासी गुरमीत सिंह को 257 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर थाना सरदूलगढ़ में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एसएसपी वैभव चौधरी ने कहा कि सीआईए (CIA) स्टाफ इंचार्ज अजय परोचा के नेतृत्व में पुलिस टीम सरदूलगढ़ इलाके में गश्त कर रही…
EEditor
20 नव॰ 2026, 04:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






