बठिंडा नगर के सिरकी बाजार में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम एक निर्माणाधीन इमारत पर कार्रवाई करने पहुंची। निगम की ओर से इमारत को तोड़ने हेतु जेसीबी मशीन मंगवाई गई, तो बिल्डिंग मालिक और आसपास के दुकानदार

इसी बीच कांग्रेसी पार्षद संदीप कुमार बॉबी और कांग्रेस नेता सोनू सैनी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों का समर्थन करते हुए निगम की कार्रवाई का विरोध किया। पार्षद संदीप बॉबी ने बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टर सहित अन्य अफसरों पर नक्शा पास करने की एवज में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। हालांकि, ये इल्जाम कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं।

नक्शा पास होने के पश्चात ही निर्माण कार्य आरंभ किया बिल्डिंग मालिक ने दावा किया कि उसकी इमारत का नक्शा शहर निगम से पास है। इसके लिए उसने निर्धारित सरकारी फीस भी जमा करवाई है। नक्शा पास होने के पश्चात ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। मालिक का इल्जाम था कि निगम अफसरों ने कार्रवाई से पहले उसे कोई नोटिस नहीं दिया और सीधे इमारत तोड़ने हेतु टीम पहुंच गई। उसका कहना था कि नियमानुसार कार्रवाई से पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था।

विज्ञापनIn-Article Banner

विरोध में बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदारों ने नगर निगम और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी आरंभ कर दी। इसी बीच पार्षद संदीप बॉबी जेसीबी मशीन के आगे बैठ गए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर बिल्डिंग को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीं, दुकानदारों ने विरोध में बाजार बंद करने का ऐलान भी कर दिया। प्रकरण को बढ़ता देख निगम अधिकारियों ने पार्षद और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। विरोध के चलते निगम की टीम बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट गई।

नक्शे से अतिरिक्त निर्माण का आरोप नगर निगम के सहायक टाउन प्लानर दविंदरपाल शर्मा ने कहा कि बिल्डिंग का नक्शा पास होने के बाद भी मालिक ने स्वीकृत नक्शे से अतिरिक्त निर्माण किया है। इसी के चलते निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए कहा कि निगम की टीम नियमों के मुताबिक कार्रवाई करने आई थी। जब भी किसी इमारत पर कार्रवाई की जाती है तो संबंधित व्यक्ति अधिकारियों पर पैसे मांगने के इल्जाम लगाने लगता है, जबकि इस मामले में ऐसा कुछ नहीं है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट