- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mansa
- Mansa Police Seize Illegal Weapons | Two Arrested With Arms & Ammo
मानसा में पुलिस ने चेकिंग के बीच दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। आरोपियों के पास से अलग-अलग बोर के सात हथियार और छह कारतूस मिले हैं। दोनों अभियुक्त मानसा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया
शक के आधार पर तलाशी लेने पर मिले हथियार
एसएसपी वैभव चौधरी ने कहा कि सीआईए स्टाफ की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मानसा के जन्म देते वाला चौक पर दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से हथियार बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुखविंदर राम उर्फ लली और गुरप्रताप सिंह उर्फ करो के रूप में की है। दोनों मानसा जिले के ग्राम नांगल कला के रहने वाले हैं।
दो पिस्टल, तीन देसी पिस्तौल और दो कट्टे बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 30 बोर के दो पिस्टल, 32 बोर की तीन देसी पिस्तौल, 315 बोर के दो देसी कट्टे और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रिमांड लेकर हथियारों के स्रोत का पता लगाएगी पुलिस
पुलिस शीघ्र ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वे हथियार कहां से लेकर आए थे और इन्हें आगे किसे सौंपना था।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







