मोगा के ग्राम तलवंडी नौबहार में जमीन पर गेहूं की बिजाई कर रहे एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का प्रकरण सामने आया है।

पीड़ित ने एक व्यक्ति और उसके दो साथियों पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और जमीन पर कब्जे की कोशिश करने का इल्जाम लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रजिस्ट्री करवाने की बात पर हुआ विवाद

विज्ञापनIn-Article Banner

पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी जमीन पर गेहूं की बिजाई कर रहा था। उस समय उसके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इल्जाम है कि विनोद कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और उससे पूछा कि वह उसकी जमीन पर बिजाई क्यों कर रहा है।

पवन के अनुसार, उसने उत्तर दिया कि उसने विनोद कुमार की मां से जमीन की रजिस्ट्री करवाई हुई है और वह पिछले लगभग डेढ़ साल से इस जमीन पर फसल बो रहा है। इल्जाम है कि यह सुनते ही विनोद कुमार ने पिस्तौल निकाल ली और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।

पुलिस जमीन के दस्तावेजों की कर रही जांच

पवन ने जानकारी दी कि शोर सुनकर कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद वह घर चला गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विनोद कुमार और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रकरण की जांच सहायक थानेदार जसवंत सिंह कर रहे हैं। जांच अधिकारी के अनुसार, पुलिस जमीन से जुड़े दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। फिलहाल किसी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट