पटियाला के गांव भेडपुरा में नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार लाइनमैनों पर शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह समेत 30 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा टावर के नीचे चल रहे धरने को हटाकर प्रदर्शनकारियों का पक्का मोर्चा भी उखाड़ दिया।

कार्रवाई के बाद भी टावर पर डटे रहे 5 लाइनमैन

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बिजली के टावर पर चढ़े पांच लाइनमैन नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने नीचे आने से इनकार कर दिया और विरोध जताते हुए टावर पर और ऊपर चढ़ गए।

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर ले गई। टावर पर मौजूद पांच युवक अब भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

2600 अप्रेंटिसशिप लाइनमैन मांग रहे नियुक्ति

प्रदर्शनकारी 2600 अप्रेंटिसशिप लाइनमैनों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। उनका इल्जाम है कि पावरकॉम ने नियुक्ति हेतु दो शर्तें रखी थीं, जिनमें पंजाबी भाषा का पेपर पास करना भी शामिल था।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने निर्धारित शर्तों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली है, किंतु इसके बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए।

नियुक्तियों का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण लटका हुआ है। इसी से नाराज होकर बेरोजगार लाइनमैनों ने दोबारा बिजली के टावर पर चढ़कर प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने धरना स्थल खाली करवाकर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, मगर टावर पर चढ़े पांच युवक अब भी विरोध जारी रखे हुए हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट