- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Sangotha Mohali Training Center Inauguration | Banni Sandhu Skill Launch
रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करते हुए नप्रीत सिंह बन्नी संधू।
मोहाली के गांव संगोथा की महिलाओं और बेटियों को अब सिलाई-कढ़ाई और कंप्यूटर सीखने हेतु 20 से 25 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही मुफ्त प्रशिक्षण की सुविधा आरंभ की गई है। इससे महिलाएं हुनर सीखकर घर बैठे रोजगार आरंभ कर सकेंगी और अपनी आमदनी बढ
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने इस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू के सांसद कोटे से इसके लिए 20 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। इनमें से 5 लाख रुपये की लागत से केंद्र तैयार किया गया है।
14 एम्ब्रॉयडरी मशीनें और 7 कंप्यूटर करवाए उपलब्ध
केंद्र में महिलाओं के प्रशिक्षण हेतु 14 एम्ब्रॉयडरी मशीनें, 7 कंप्यूटर और एक लैपटॉप उपलब्ध करवाया गया है। यहां महिलाएं सिलाई-कढ़ाई के साथ कंप्यूटर चलाना भी सीख सकेंगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें रोजगार के काबिल बनाना है, ताकि वे घर से ही काम प्रारंभ कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
बन्नी संधू ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी सुविधाएं उनके गांव तक पहुंचाना जरूरी है। रानी लक्ष्मीबाई का जीवन महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में दूसरे गांवों में भी ऐसे ट्रेनिंग सेंटर खोलने के प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पंच राधेश्याम, प्रीति शर्मा, कुसुम, मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा, बबली, नवजोत, प्रमिला, कविता, बांटी शर्मा, रिंकू पंडित दप्पर, तलविंदर जड़ोत, सुमित भट्टी और मनीष धीमान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







