- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Youth Death Case | Family Alleges Police Cover up Controversy
जालंधर के बस्ती इलाके के ग्रीन वैली इलाका में दो दिनों से लापता एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर मामले को दबाने, तथ्यों को छिपाने और समय पर जानकारी न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जनक राज नामक युवक पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता था। परिवार वाले लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। जब परिजन सिविल अस्पताल और थाने पहुंचे, तो पहले उन्हें गुमराह किया गया और बताया गया कि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं है। काफी मशक्कत और रात लगभग 2 बजे थाने पहुंचने के पश्चात पुलिस ने उन्हें तस्वीरें दिखाईं, जिससे परिवार ने अपने बेटे की पहचान की। पुलिस प्रकरण की सच्चाई छिपाने की कर रही कोशिश
मृतक के पिता और परिजनों का कहना है कि पुलिस को युवक की जेब से पहचान पत्र मिला था, जिससे उसका नाम और पता आसानी से मालूम हो सकता था। इसके बावजूद पुलिस ने न तो परिवार को सूचित किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रकरण को गोलमोल कर रही है और असल सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने लगाया इल्जाम
पुलिस का कहना है कि युवक की मृत्यु नशे की ओवरडोज से हुई है और मौके से सीरिंज बरामद हुई है, जबकि दूसरा युवक वहां बेहोश पड़ा था। हालांकि, परिजनों ने पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस ने जो तस्वीरें दिखाई हैं, उनमें युवक एक बिल्कुल साफ-सुथरे बिस्तर पर आराम से लेटा हुआ दिख रहा है, जिसकी एक भी सिलवट खराब नहीं है। परिजनों का सवाल है कि यदि वहां नशा किया जा रहा था, तो बिस्तर इतना साफ कैसे रह सकता है और सीरिंज की तस्वीरें क्यों नहीं दिखाई जा रही हैं। परिवार ने निष्पक्ष पड़ताल की मांग की
परिजनों ने स्वीकार किया कि उनका बेटा नशा छोड़ने हेतु सिविल चिकित्सालय से दवाई (गोली) ले रहा था, जहां उसका पूरा रिकॉर्ड दर्ज है। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद दूसरे लोगों को बचाने हेतु पुलिस द्वारा पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है। परिवार ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। व
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







