बाइक पर गैस सिलेंडर चोरी करने आया युवक अपने साथी का इंतजार करता हुआ। वीडियोग्रैब

मोहाली में मुबारिकपुर के मुख्य बाजार में बाइक सवार दो युवक बच्चों के पास रखा गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पुराने कुएं के पास पप्पू समोसे वाले की रेहड़ी के नजदीक पहुंचे थे। वहां मौजूद बच्चों के पास गैस सिलेंडर रखा हुआ था। युवकों ने बाइक रोकी, सिलेंडर उठाया और बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

विज्ञापनIn-Article Banner

दुकानदार बोले-व्यस्त बाजार में इस तरह की घटना चिंताजनक

घटना के पश्चात स्थानीय दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि व्यस्त बाजार में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो रही हैं। ऐसे में रात के समय दुकानों और घरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुबारिकपुर और मीरपुर क्षेत्र में पहले भी चोरी और छीना-झपटी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से बाजार में नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट