खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल कराने हेतु पंजाब पुलिस असम की डिब्रूगढ़ जेल से उन्हें साथ लेकर रवाना हो चुकी है। पुलिस की टीम अमृतपाल को लेकर पहले दिल्ली पहुंचेगी और वहां से दोपहर 2:30 बजे पंजाब हेतु फ्लाइट पकड

अमृतपाल 21 नवंबर को अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके लिए अमृतसर की अदालत ने उन्हें तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। अमृतपाल को अभी कहां रखा जाएगा इसकी सुरक्षा कारणों से सूचना नहीं दी गई है।

सांसद अमृतपाल दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके लिए अमृतसर कोर्ट ने उन्हें कस्टडी पैरोल दी है। अमृतपाल को लाने और वापस ले जाने हेतु परिवार ने पुलिस के खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

सांसद अमृतपाल सिंह के ग्राम जल्लूपुर खेड़ा (अमृतसर) में उनकी दादी के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम संस्कार अमृतपाल सिंह के खेतों में किया जाएगा।

दादी का परसों खेतों में होगा अंतिम संस्कार

सांसद की दादी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम जल्लूपुर खेड़ा (अमृतसर) में किया जाएगा। उन्हें अपने खेतों में अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। परिवार और ग्राम के लोग अंतिम संस्कार की व्यवस्था में जुटे हैं। चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था।

पुलिस के खाते में 10 लाख रुपए जमा कराए

सांसद को असम की डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर लाने और वापस ले जाने हेतु उनके परिवार ने पुलिस के सरकारी खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए हैं। 7 लाख 84 हजार रुपए टिकटों पर खर्च होंगे। इसमें अमृतपाल सिंह और 5 पुलिस मुलाजिमों की आने-जाने की टिकटें शामिल हैं।

माहौल बिगड़ा तो अमृतपाल को फौरन ले जाएगी पुलिस

सांसद की पैरोल के समय अगर माहौल बिगड़ा या उसकी आशंका हुई तो पुलिस तुरंत उन्हें वापस असम ले जा सकती है। अमृतसर की सेशन अदालत ने पुलिस व सरकार को ये छूट दी है। कोर्ट के लिखित ऑर्डर सामने आने के पश्चात इसका खुलासा हुआ है।

कोर्ट ने कहा- लॉ एंड ऑर्डर भंग होने, किसी अप्रिय घटना के होने या फिर उसकी जायज आशंका होने पर सरकार अमृतपाल को तुरंत अंतिम संस्कार स्थल से ले जा सकती है। सिर्फ उस जगह से नहीं बल्कि तुरंत ही उन्हें पंजाब से भी बाहर ले जाया जा सकता है।

3 दिन की कस्टडी पैरोल को लेकर हाथ खड़े किए

यह भी सामने आया कि 3 दिन की कस्टडी पैरोल को लेकर पंजाब पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए कि उनके पास इतने दिन सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं है। वह सिर्फ 3 घंटे तक ही व्यवस्था कर सकते हैं। इसी वजह से अदालत ने अमृतपाल को 21 नवंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक की ही कस्टडी पैरोल दी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट