पठानकोट छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 20 नवंबर को कासो अभियान के तहत पुलिस ने स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों की तलाशी ली।

इसी बीच प्लेटफॉर्म से लेकर पार्सल कार्यालय और पार्किंग एरिया तक छानबीन की गई। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जगहों को भी खंगाला गया। टीम ने मुसाफिरों के साथ स्टेशन पर काम करने वाले कर्मियों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी। तलाशी के बीच कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया की भी ली तलाशी

विज्ञापनIn-Article Banner

अभियान में जीआरपी की एंटी-सबोटाज टीम भी शामिल रही। संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म, पार्सल कार्यालय, मोटरसाइकिल और टैक्सी स्टैंड, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया की तलाशी ली। अभियान का मकसद रेलवे स्टेशन पर चोरी और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना था।

मुसाफिरों को सामान सुरक्षित रखने की दी हिदायत

जीआरपी पठानकोट के थाना प्रभारी एसएचओ सुखविंदर सिंह सरां ने जानकारी दी कि अभियान से पहले पुलिसकर्मियों को ट्रेनों में चोरी और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के बारे में सूचना दी गई। ऐसी घटनाओं पर फौरन कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

अभियान के बीच मुसाफिरों को मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी से बचाने हेतु जागरूक किया गया। स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों और सफाई कर्मियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।

जीआरपी के दायरे वाले समस्त स्टेशनों पर अभियान

सुखविंदर सिंह सरां ने जानकारी दी कि जीआरपी थाना पठानकोट के तहत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। 20 नवंबर को की गई तलाशी के बीच कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट