फरीदकोट में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने हेतु पुलिस ने बुधवार को तलाशी अभियान (CASO) चलाया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस की अगुवाई में पुलिस टीमों ने 13 चिह्नित ड्रग हॉटस्पॉट पर एक साथ दबिश दी।

यह विशेष सर्च ऑपरेशन फरीदकोट, कोटकपूरा और जैतो की तीनों सब-डिवीजनों में एक साथ चलाया गया। डीएसपी रैंक के अफसरों की निगरानी में संबंधित थाना प्रभारियों और करीब 110 पुलिसकर्मियों की टीमों ने संवेदनशील इलाकों की घेराबंदी की।

इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध घरों की तलाशी ली और आने-जाने वाले वाहनों व लोगों के सामान की बारीकी से जांच की।

विज्ञापनIn-Article Banner

रात में भी जारी रहेगी संदिग्धों की धरपकड़ डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान चलाया गया है। हालांकि, इस बड़े सर्च ऑपरेशन के बीच कितनी बरामदगी हुई या कितने संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, इसका आधिकारिक ब्योरा पुलिस ने साझा नहीं किया है।

डीएसपी के मुताबिक, अपराधियों पर दबाव बनाने हेतु दिन के साथ-साथ रात के समय भी ऐसे औचक चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट