- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Mohali Mall Assault | Youths Attacked After Stopping Harassment
मोहाली में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले युवकों को रोकने पर दो युवको काे पीटा गया है।
मोहाली के जुबली वॉक शॉपिंग मॉल के पास लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे 8-10 युवकों को रोकना दो दोस्तों को भारी पड़ गया। समझाने पर आरोपी पहले तो वहां से चले गए, लेकिन पश्चात में आकर उन पर आक्रमण बोल दिया एक युवक के सिर पर दातर से वार किया तो दूसरे की आंख पर नुक
दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे, लड़कियों ने मांगी सहायता
मंडी गोबिंदगढ़ निवासी मनदीप सिंह (33) टैक्सी चलाते हैं। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, वह अपने दोस्त चरण सिंह की फॉर्च्यूनर में वरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और हुसन के साथ हुसन का जन्मदिन मनाने जुबली वॉक पहुंचे थे। रात करीब 10:50 बजे सभी पीछे की तरफ बैठकर पिज्जा खा रहे थे। इसी दौरान पास खड़ी लड़कियों से 8-10 युवक छेड़छाड़ करने लगे। लड़कियों ने उनसे सहायता मांगी तो दोस्तों ने युवकों को समझाकर वहां से भेज दिया।
15 मिनट बाद लौटे, इस बार हाथों में थे तेजधार हथियार
मनदीप के अनुसार, लगभग 15-20 मिनट बाद वही युवक दोबारा वहां पहुंचे। इस बार उनके हाथों में तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने आते ही आक्रमण कर दिया। एक ने मनदीप के सिर पर दातर से वार किया, जबकि दूसरे ने चरण सिंह की आंख पर नुकीले हथियार से हमला किया। हमले के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना मटौर पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर 8-10 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







