- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Baghapurana Court Acquits Chamkaur Singh In Assault Case | Punjab News
मोगा में मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त को अदालत से राहत मिली है। सब डिविजनल जुडिशियल मजिस्ट्रेट पारुल की अदालत ने सुनवाई के पश्चात चमकौर सिंह को बरी कर दिया।
शिकायतकर्ता ने अभियुक्त पर घर में घुसकर अपने और परिवार के साथ मारपीट करने का इल्जाम लगाया था। घटना के समय तीन अन्य अज्ञात लोगों के भी उसके साथ होने की बात कही गई थी। करीब ढाई वर्ष पुराने इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोर्ट ने सबूतों और गवाहों की कमी के चलते उसे बरी करने का आदेश दिया।
शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह निवासी राऊ के कलां और हाल निवासी गांव थराज ने 10 अप्रैल 2024 को थाना बाघापुराना में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गांव पत्तो हीरा सिंह के चमकौर सिंह ने रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर उनसे और उनके परिवार के सदस्यों से मारपीट की।
सुखविंदर सिंह ने शिकायत में बताया था कि घटना के समय तीन अन्य अज्ञात लोग भी चमकौर सिंह के साथ थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चमकौर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 440 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
सुनवाई के दौरान अभियुक्त पक्ष की ओर से सीनियर एडवोकेट अमित मित्तल ने अदालत में पक्ष रखा। मामले की सुनवाई के बाद सब डिविजनल जुडिशियल मजिस्ट्रेट पारुल की अदालत ने सबूतों और गवाहों की कमी के चलते चमकौर सिंह को बरी करने का आदेश दिया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







