पंजाब में जिन लोगों ने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है, उनके लिए 22 नवंबर को विशेष मौका मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के समस्त मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इनमें नवीन मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में

प्रमुख निर्वाचन अफसर पंजाब अनिंदिता मित्रा ने कहा कि ये कैंप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) 2027 के तहत लगाए जा रहे हैं। इनका मकसद पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और मौजूदा मतदाताओं को अपने विवरण की छानबीन व सुधार का अवसर देना है।

18 साल के होने वाले युवा भी बनवा सकेंगे वोट - निर्वाचन आयोग ने नवीन मतदाता पंजीकरण हेतु 1 जनवरी 2027 को पात्रता की तारीख तय किया है। यानी जो युवा इस तारीख को या इससे पहले 18 वर्ष की उम्र पूरी कर लेंगे, वे फॉर्म नंबर 6 भरकर वोट बनवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। जिन युवाओं ने अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं करवाया है, वे भी कैंप में पहुंचकर आवेदन जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां एसएसआर 2027 के तहत प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की प्रक्रिया 11 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। प्राप्त आवेदनों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके पश्चात 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

प्रमुख निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने सभी मतदाताओं से विशेष कैंपों का फायदा उठाने की अपील की है। उन्होंने खास तौर पर उन युवाओं से पंजीकरण करवाने को कहा है, जो 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट