जालंधर | युवाओं को वोट के महत्व के प्रति जागरूक करने हेतु स्थानीय रेड क्रॉस भवन में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता क्विज और लेख लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूती हेतु निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। शिक्षण संस्थान व विधानसभा हलका स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया, जिनमें से अब 10 विजेता प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। आयोजन में नोडल अफसर स्वीप डॉ. अशोक सहोता, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसायटी डॉ. सुरजीत लाल, नेक राम, राकेश कुमार एडवोकेट, सुनील कुमार सहित स्कूलों-कॉलेजों के शिक्षक और विधानसभा हलके के नोडल अफसर मौजूद रहे।
रेड क्रॉस भवन में मतदाता जागरूकता क्विज और लेखन प्रतियोगिताएं करवाईं
जालंधर | युवाओं को वोट के महत्व के प्रति जागरूक करने हेतु स्थानीय रेड क्रॉस भवन में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता क्विज और लेख लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और लोकतांत्रिक ढांचे की…
EEditor
19 नव॰ 2026, 11:12 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






