पटियाला में स्थित PPSC के मुख्य कार्यालय में हंगामा करने और मुख्य गेट पर ताला लगाने के प्रकरण में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम शर्मा समेत 24 नेताओं को शुक्रवार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इनकी जमानत याचिका पर शनिवार, 21 नवंबर को सुनवाई होगी। गिरफ्तार नेताओं में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अर्शदीप सिंह, जिम्मी गुप्ता और वरुण गर्ग भी शामिल हैं।

PPSC कार्यालय में लगाया था ताला

विज्ञापनIn-Article Banner

19 नवंबर को यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने PCS परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में PPSC कार्यालय में प्रदर्शन किया था। उन पर मुख्य गेट पर ताला लगाने, इमारत की दीवारों पर नारे लिखने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर 24 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर-4 में केस दर्ज किया था। शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। बचाव पक्ष के वकीलों ने उनकी जमानत हेतु याचिका दायर की। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए याचिका पर सुनवाई के लिए शनिवार की तारीख तय की।

जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई

पेशी के पश्चात बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से दर्ज FIR के आधार पर नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जमानत याचिका दाखिल की गई और कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई तय की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट