अमृतसर में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ को लेकर आज 18 नवंबर को पंजाब सरकार की ओर से गठित तालमेल कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब की विशेषज्ञ कमेटी के बीच महत्वपूर्ण मीटिंग होगी। बैठक दोपहर 12 बजे डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, अमृतसर में

इस बैठक में एक्ट में संशोधन और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से गठित तालमेल कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब की विशेषज्ञ कमेटी के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

प्रकरण क्या है और विवाद क्यों हुआ

विज्ञापनIn-Article Banner

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 13 अप्रैल 2026 को विधानसभा के विशेष सत्र में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026’ पास किया था। इस बिल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने, इसकी साजिश रचने या इसमें सहयोग करने वालों के लिए 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और 5 लाख से 25 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया गया। राज्यपाल की मंजूरी के पश्चात 20 अप्रैल को इसे कानून के रूप में अधिसूचित कर दिया गया।

हालांकि, कानून बनने के पश्चात श्री अकाल तख्त साहिब ने इसके कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जताई। अकाल तख्त का कहना है कि सरकार ने सिख पंथ, अकाल तख्त साहिब और SGPC से पर्याप्त विचार-विमर्श किए बिना कानून बनाया। इसके साथ ही, कानून में गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के संरक्षक (कस्टोडियन), धार्मिक संस्थाओं के अधिकार और सिख रहित मर्यादा से जुड़े कुछ प्रावधानों पर भी सवाल उठाए गए। अकाल तख्त ने सरकार से इन आपत्तियों को दूर कर कानून में आवश्यक संशोधन करने की मांग की है। इसी विवाद को सुलझाने और दोनों पक्षों के सुझावों पर चर्चा करने के लिए आज सरकार की तालमेल कमेटी और अकाल तख्त की विशेषज्ञ कमेटी की बैठक हो रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट