अमृतसर| अमृतसर लॉ कॉलेज के ईको क्लब ने एनवायरनमेंट एजुकेशन प्रोग्राम के तहत के तहत ‘ग्रीन दिवाली' मनाई। इस पहल का मार्गदर्शन पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने और समर्थन भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एवन कुमार वैद ने इको क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवानी अरोड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. रजनीश अरोड़ा और निदेशक वित्त रागिनी शर्मा ने इस पहल की सराहना की।