- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Kartik Month's Morning Procession Taken Out From Shri Devi Talab Temple
श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर ने कार्तिक (दामोदर) मास के उपलक्ष्य में गोपाष्टमी के अवसर पर प्रभातफेरी गौशाला, टांडा रोड, श्री देवी तालाब मंदिर से निकाली। श्रद्धालुओं ने संकीर्तन करते भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया और गौमाता की पूजा-अर्चना की।
संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हर दास प्रभु, मात्र कृष्ण, राजेश शर्मा, कपिल शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल, सुरेश कुमार, अम्बरीष कश्यप, पुरुषोत्तम गुप्ता और शाश्वत ने गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्त्व से किया। गोपाष्टमी पर भक्तों ने गौपूजन किया और गौमाता की परिक्रमा की।
उपरांत गोपाला गोपाला मुरली मनोहर नंदलाला और महामंत्र संकीर्तन करते हुए सिद्ध शक्तिपीठ त्रिपुरमालिनी देवी मंदिर और काली माता मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया।
मात्र कृष्ण ने कहा कि शास्त्रों में गौमाता की विशेष पूजा का विधान कहा। गाय भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है और गौमाता का पालन करने की वजह से ही भगवान का नाम गोपाल पड़ा। मंदिर महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास की अंतिम प्रभातफेरी 20 नवंबर, शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के रूप में मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी।
यहां पर उत्थान एकादशी के साथ अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के संस्थापक श्रील भक्ति दयित माधव गोस्वामी महाराज की 122वीं प्रकट तिथि भी धूमधाम से मनाई जाएगी। सुबह 6 बजे गुरुजी की पालकी यात्रा संकीर्तन के साथ निकलेगी। 21 नवंबर, शनिवार शाम 7:30 से 9:30 बजे तक संकीर्तन के पश्चात भंडारा होगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







