मकसूदां चौक में धन-धन श्री गुरु रविदास महाराज के 650 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित 9वां महान संत सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम श्री अमृत बाणी सतगुरु रविदास महाराज जी और डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन पद्मश्री 108 संत निरंजन दास महाराज की छत्रछाया में हुआ। समागम की शुरुआत सुबह श्री अमृत बाणी सतगुरु रविदास महाराज जी के पाठ के भोग के साथ हुई।

पश्चात में रागी, ढाडी और कीर्तनी जत्थों ने इलाही बाणी का कीर्तन प्रस्तुत किया। प्रवचन में पद्मश्री 108 संत निरंजन दास महाराज ने गुरु रविदास महाराज जी के समानता और भाईचारे के संदेश पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में 108 संत प्रदीप दास कठार, 108 संत हरविंदर दास ईसपुर, 108 संत लेखराज नूरपुर, 108 संत प्रीतम दास संगतपुर, 108 संत लखविंदर दास कडियाना, 108 संत सुखविंदर दास ढड्डे समेत अन्य मौजूद रहे। संगत के लिए लंगर और अन्य व्यवस्थाएं की गईं।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट