शहर निगम मेयर पदमजीत मेहता ने जागरूकता पोस्टर जारी कर ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ने की अपील

बठिंडा में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत स्व-गणना अभियान को जन-आंदोलन बनाने हेतु नगर निगम बठिंडा ने पहल आरंभ कर दी है। मेयर पदमजीत सिंह मेहता और सहायक कमिश्नर सुनील कुमार मेहता ने अपने परिवार की स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की। वहीं, शहर निगम कमि

राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें

विज्ञापनIn-Article Banner

मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने बताया कि स्व-गणना एक आसान और सुविधाजनक प्रक्रिया है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।

जनगणना-2027 में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक

शहर निगम कमिश्नर लवजीत कौर कलसी ने बताया कि जनगणना-2027 को कामयाब बनाने हेतु प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। जनगणना से मिलने वाले आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, शहरी बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नगर निगम के अफसरों, कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से स्व-गणना में हिस्सा लेने को सराहनीय प्रयास जानकारी दी।

निगम कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के वर्तमान अफसरों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी ऑनलाइन स्व-गणना पूरी की।

अभियान को जन आंदोलन बनाने का प्रयास जनगणना सुपरिंटेंडेंट प्रदीप कुमार मित्तल व बलवान सिंह ने कहा कि शहर निगम की ओर से स्व-गणना अभियान को जन आंदोलन बनाने हेतु लगातार जागरूकता गतिविधियां की जा रही हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को खुद इस प्रक्रिया में शामिल कर आम लोगों को भी प्रेरित किया जा रहा है, ताकि शहर का कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शहरवासी सरकारी पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में तैनात गणनाकारों और सुपरवाइजरों को पूरा सहयोग दें और मांगी गई सूचना सही तरीके से उपलब्ध करवाएं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट