- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Brothers Murder In Greece | Relative Accused | Bodies Return
जालंधर के शाहकोट स्थित गांव तलवंडी संघेड़ा के दो सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दलजीत सिंह और 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। इस जघन्य हत्याकांड का इल्जाम उनके ही दूर के रिश्तेदार संदीप स
पीड़ित पिता बूटा सिंह ने जानकारी दी कि परिवार की आर्थिक हालत काफी कमजोर थी, जिसके कारण वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे। उनके तीन बेटे थे सबसे बड़ा सुपिंदर सिंह (29), मझला दलजीत सिंह (26) और सबसे छोटा गुरविंदर सिंह (23)। करीब आठ महीने पहले जालंधर के गुमटाली निवासी उनके दूर के रिश्तेदार संदीप सिंह (जो बच्चों का मामा लगता था) ने दलजीत को वर्क परमिट पर विदेश भेजने की बात कही। परिवार ने कर्ज लेकर दलजीत को ग्रीस भेजा और लगभग तीन महीने पहले दलजीत के कहने पर छोटे बेटे गुरविंदर को भी वहां भेज दिया। दोनो भाई सूअर पालन केंद्र में करते थे काम
ग्रीस में दोनों भाई एक पिग फार्म (सूअर पालन केंद्र) में साथ काम करते थे और परिवार को उम्मीद थी कि वे मेहनत कर घर के हालात सुधारेंगे। लेकिन 3 नवंबर को संदीप सिंह ने दोनों भाइयों पर अलग-अलग जगह तेजधार हथियारों से आक्रमण कर उनकी हत्या कर दी। पिता बूटा सिंह ने इल्जाम लगाया कि अभियुक्त ने इस खौफनाक वारदात का वीडियो भी बनाया था। जिस रिश्तेदार पर भरोसा करके माता-पिता ने अपने कलेजे के टुकड़ों को सात समंदर पार भेजा था, उसी ने उनका हंसता-बसा परिवार उजाड़ दिया। ग्रीस पुलिस ने हत्या के मामले में मामा को किया गिरफ्तार
इस मामले में ग्रीस पुलिस ने अभियुक्त संदीप सिंह को हिरासत में ले लिया है, किंतु पीड़ित परिवार का मानना है कि इस हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पिता बूटा सिंह, माता बलजिंदर कौर और बड़े भाई सुपिंदर सिंह ने केंद्र और पंजाब सरकार से मामले की गहन छानबीन करवाने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की गुहार लगाई है। जिन मां-बाप को कभी विदेश से बेटों के फोन का इंतजार रहता था, वे आज अपने जवान बेटों के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







