- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- 31 40 Age Group: Jagdev Of Ludhiana Got First Place In 800 Meters
भास्कर न्यूज| लुधियाना कहीं ट्रैक पर युवा धावकों ने रफ्तार से मैच किया तो कहीं तलवारों की टकराहट के बीच फेंसिंग खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती और हुनर दिखाया। गुरुनानक स्टेडियम और मल्टीपर्पज हॉल में शुक्रवार को खेलों का उत्साह चरम पर रहा।
एथलेटिक्स और फेंसिंग के मुकाबलों में अंडर-14 से लेकर अंडर-40 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ चुनौती पेश की। यह रहे रिजल्ट: अंडर-14 (लड़के)- {60 मीटर: मनीष (फाजिल्का) पहले, तनवीर सिंह (श्री मुक्तसर साहिब) दूसरे और श्रीकांत (एसएएस शहर) तीसरे स्थान पर रहे। {किड्स जैवलिन: रायवीर सिंह (एसएएस नगर) पहले, सूरज (पटियाला)दूसरे और जसप्रीत सिंह (फाजिल्का) तीसरे स्थान पर रहे।
शॉटपुट: आकाशदीप सिंह (पटियाला) ने पहला, मनराज सिंह सिद्धू (संगरूर) ने दूसरा और नवजोत भारद्वाज (बरनाला) ने तीसरा स्थान हासिल किया। {लंबी कूद: तनवीर सिंह (श्री मुक्तसर साहिब) पहले, श्री कांत (एसएएस शहर) दूसरे और रणजोत सिंह (एसएएस नगर) तीसरे स्थान पर रहे। {600 मीटर: हीरा लाल (फाजिल्का) ने पहला, हरकीरत कुमार (एसबीएस नगर) ने दूसरा और समर सिंह (संगरूर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। {अंडर-17 (लड़के): {3000 मीटर: प्रियांशु (पटियाला) पहले, गुलशन कुमार (फाजिल्का) दूसरा और गुरदशप्रीत सिंह (गुरदासपुर) तीसरे स्थान पर रहे। {200 मीटर: तनिकश (जालंधर) ने पहला, बिक्रम चौधरी (रूपनगर) ने दूसरा और दिलअरमान सिंह (बठिंडा) ने तीसरा स्थान हासिल किया। {800 मीटर: जसकीरत सिंह (संगरूर) ने पहला, सहजप्रीत सिंह (श्री मुक्तसर साहिब) ने दूसरा और गौरव कुमार (जालंधर) तीसरे रहे। {शॉटपुट: रणजीत सिंह (तरनतारन) ने पहला, सिमरजीत सिंह (अमृतसर) दूसरे और अमर सिंह सोढ़ी (होशियारपुर) तीसरे स्थान पर रहे। {लंबी कूद: साहिल (रूपनगर) ने पहला, फतेहजीत सिंह (गुरदासपुर) ने दूसरा और आरव खेड़ा (श्री मुक्तसर साहिब) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। {अंडर-21 (पुरुष वर्ग): {200 मीटर: हरमनदीप सिंह (श्री मुक्तसर साहिब)पहले, अंकित कुमार (जालंधर) दूसरे और पिंकू (फिरोजपुर) तीसरे स्थान पर रहे। {800 मीटर: जसकरणजीत सिंह (अमृतसर) ने पहला, प्रभनूर सिंह (होशियारपुर) ने दूसरा और जशनदीप सिंह (रूपनगर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। {शॉटपुट: अरमानदीप सिंह (मलेरकोटला) पहले, हरप्रताप सिंह (अमृतसर) दूसरे और रणविजय सिंह बुट्टर (लुधियाना) तीसरे स्थान पर रहे। {लंबी कूद: हरमनदीप सिंह (फाजिल्का) पहले, सुशांत शर्मा (कपूरथला) दूसरे और अमनदीप सिंह (जालंधर) तीसरे स्थान पर रहे। {21–30 आयु वर्ग (पुरुष): {200 मीटर: जशनप्रीत सिंह (जालंधर) ने पहला, जसकरण सिंह (संगरूर) ने दूसरा और ज्ञान सिंह (एसबीएस नगर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। {800 मीटर: कुलविंदर राम (बठिंडा) ने पहला, अनमोल सिंह (गुरदासपुर) ने दूसरा और हरमन सिंह (संगरूर) तीसरे स्थान पर रहे। {शॉटपुट: धनवीर सिंह (जालंधर) पहले, ओमेश रंगा (अमृतसर) दूसरे और शुभम राणा (होशियारपुर) तीसरे स्थान पर रहे। {31–40 आयु वर्ग (पुरुष): {200 मीटर: जतिंदर सिंह (जालंधर) ने पहला, गुरप्रीत सिंह (बठिंडा) ने दूसरा और जगजीत सिंह (एसएएस नगर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। {800 मीटर: जगदेव सिंह (लुधियाना) ने पहला, राधे श्याम (फाजिल्का) ने दूसरा और शमा मसीह (गुरदासपुर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। {शॉटपुट: गगनदीप सिंह (रूपनगर) पहले, गुरशरण सिंह (एसएएस नगर) दूसरे और बलवीर सिंह (मानसा) तीसरे स्थान पर रहे। 2. फेंसिंग (मल्टीपर्पज हॉल, गुरु नानक स्टेडियम) {अंडर-14 (लड़के): {ईपी इवेंट: वंश (गुरदासपुर) ने पहला, युवराज सिंह (गुरदासपुर) ने दूसरा और जगमनवीर सिंह (फतेहगढ़ साहिब) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। {सैबर इवेंट: आरव कुमार (पटियाला) पहला, प्रणव पराशर (संगरूर) दूसरा और अनहदवीर सिंह (संगरूर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







