- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- 12 Teams Will Compete For The Title, With The First Match Being Between Air Force And PB & Sindh Bank.
43वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट-2026 हेतु 22 नवंबर से 28 नवंबर तक होने वाले मुकाबलों का कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रतियोगिता में चार पूल बनाए गए हैं। पूल-ए में इंडियन ऑयल, मुंबई, बीएसएफ, जालंधर और आरसीएफ, कपूरथला हैं। पूल-बी में भारत पेट्रोलियम, पीएनबी दिल्ली और आर्मी-इलेवन, दिल्ली शामिल हैं।
पूल-सी में इंडियन नेवी, दिल्ली, सीएजी, दिल्ली और पंजाब पुलिस को रखा गया है। पूल-डी में पीबी एंड सिंध बैंक, इंडियन एयर फोर्स और सीआरपीएफ, दिल्ली हैं। लीग चरण की शुरुआत 22 नवंबर को होगी, जिसमें इंडियन एयर फोर्स बनाम पीबी एंड सिंध बैंक, दिल्ली, भारत पेट्रोलियम बनाम पीएनबी, दिल्ली और इंडियन ऑयल, मुंबई बनाम बीएसएफ, जालंधर के मुकाबला तय हैं। 23 से 25 नवंबर तक पूल मुकाबला खेले जाएंगे।
क्वार्टर फाइनल 26 नवंबर को, सेमीफाइनल 27 नवंबर को और फाइनल मैच 28 नवंबर को शाम 6.15 बजे निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी, दर्शकों हेतु एंट्री निशुल्क जालंधर | ओलिंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम बर्ल्टन पार्क में 22 से 28 नवंबर तक होने वाले 43वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष और डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, आई.ए.एस. ने स्टेडियम में विभिन्न विभागों के अफसरों व सोसायटी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस वर्ष इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (इंडियन ऑयल) टाइटल प्रायोजक रहेगा। गाखल ग्रुप, ए.जी.आई. इंफ्रा, सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप समेत अन्य सह-प्रायोजक होंगे।
लीग-कम- नॉकआउट आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में 12 टीमें खेलेंगी। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। बैठक में लखविंदर पाल सिंह खैहरा, एल.आर. नायर, सुरिंदर सिंह भापा, रणबीर सिंह टुट, इकबाल सिंह संधू, राम प्रताप, नरिंदर पाल सिंह जज और समरदीप बठला उपस्थित रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







