फाजिल्का जिले के गांव करनीखेड़ा में वीरवार को धान की पराली से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राले में भीषण आग लग गई। खेत से निकलते समय ट्राले में भरी पराली ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों से टकरा गई, जिससे हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत र

एक घंटे की मशक्कत के पश्चात बुझी आग घटना की सूचना मिलते ही दमकल महकमा की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारी दीपक ने बताया कि उन्हें ग्राम करनीखेड़ा में पराली से भरे ट्राले में आग लगने की जानकारी मिली थी। टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर पूरी प्रकार काबू पा लिया।

घल्लू गांव के किसान का था ट्राला ट्रैक्टर-ट्राला ग्राम घल्लू निवासी सुनील कुमार का है। ट्राले में पराली की गांठें लोड की गई थीं। जैसे ही वाहन खेत से बाहर निकल रहा था, पराली की ऊंचाई अधिक होने की वजह से वह ऊपर लटक रही हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में आ गई। चिंगारी भड़कते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट