मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के फार्मेसी विभाग में फार्मेसी सप्ताह के उपलक्ष्य में बीएलएस कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजन प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के नेतृत्व और फार्मेसी विभागाध्यक्ष (एचओडी) और सेव अर्थ सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल के मार्गदर्शन में हुआ।

विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने हेतु पिम्स अस्पताल, जालंधर के बाल रोग महकमा की प्रोफेसर डॉ. अनुराधा बंसल अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। डॉ. संजय बंसल और मीना बंसल ने डॉ. अनुराधा बंसल और पिम्स अस्पताल, जालंधर के पीआर श्री लक्ष्मण का स्वागत किया। मीना बंसल के मुताबिक कार्यशाला का मकसद बेसिक लाइफ सपोर्ट और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन के माध्यम से छात्रों को कार्डियक अरेस्ट जैसी आपात स्थितियों के लिए तैयार करना था।

डॉ. अनुराधा बंसल ने कहा कि शुरुआती मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और समय पर सीपीआर देने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने डमी की सहायता से सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने अभ्यास किया। समापन पर डॉ. संजय बंसल ने प्रशिक्षण हेतु आभार जताया। कार्यक्रम में लक्ष्मण, अभिषेक और करीब 40 छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट